बस्ती। मुख्यमंत्री कृषि उपहार योजना में शुक्रवार को जिले के 39 किसान पुरस्कृत किए गए। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संभाग की ओर से आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लकी कूपन ड्रा का आयोजन हुआ। इसमें दो तिमाही के लकी ड्रा में 02 पंपसेट (8 हार्सपावर), दो रोटावेटर, द्वितीय पुरस्कार में तीन-तीन हैप्पी सीडर, तृतीय पुरस्कार में तीन-तीन पावर स्प्रेयर, चतुर्थ पुरस्कार में तीन-तीन मिक्सर ग्राइंडर व प्रथम छमाही लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार 35 हार्स पावर के दो ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार दो पावर ट्रिलर, तृतीय पुरस्कार तीन मल्चर/चोपर, चतुर्थ पुरस्कार दस सोलर पावर पैक संयंत्र का लकी ड्रा हुआ। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों के अलावा कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।