संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को गर्मी के मौसम में प्लेटफार्म पर कई घंटे तक ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इससे उनकी दिनचर्या बिगड़ती जा रही है। समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के अनुसार अमरनाथ अप एक्सप्रेस 29 घंटे विलंब से चल रही है।
अमृतसर स्पेशल ट्रेन 4 घंटे, नई दिल्ली-क्लोन अप एक्सप्रेस 4 घंटे, जम्मूतवी से भागलपुर को जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन 29 घंटे, मऊ स्पेशल डाउन एक्सप्रेस 15 घंटे, कटिहार स्पेशल डाउन एक्सप्रेस 12 घंटे व मुजफ्फरपुर डाउन स्पेशल ट्रेन 19 घंटे की देरी से चल रही है।
बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर सौरभ पाल ने बताया कि अब अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से चलने लगी है। शुक्रवार को स्टेशन पर अप अमरनाथ एक्सप्रेस व मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री परेशान नजर आए। पू