फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्थान बदल कर सभी रास्तों पर जांच करें

Sat, 11 May 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव को लेकर अटल प्रेक्षागृह में उप​स्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए उड़नदस्ता एवं स्टेटिक टीम अधिक सक्रियता दिखाए। अपने क्षेत्र के संबंध में पूरी जानकारी रखें। स्थान बदल-बदल कर सभी रास्तों पर चेकिंग करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होंगी। यह निर्देश डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने दिए हैं।
वह शुक्रवार को अटल बिहारी प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण के दौरान टीम के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। निर्देश दिए कि प्रचार वाहन चेकिंग करते समय यह अवश्य देखे कि विंडस्क्रीन पर अनुमत पत्र अवश्य लगा हो, झंडा निर्धारित आकार का ही लगा हो। 11 से 24 मई महत्वपूर्ण अवधि है। इसमें अपनी पूरी हनक के साथ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक बबिता ने बताया कि उन्होंने रात में भी फील्ड में जाकर टीम के कार्यों को देखा है। उन्होंने निर्देश दिए कि टीम के अधिकारी सिर्फ निर्वाचन कार्य पर फोकस करें। अनुशासित होकर वाहन चेकिंग करें। पुलिस आब्जर्वर रमेश चंद्र छाजटा ने कहा कि टीम के अधिकारी सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में कही भी सामान, शराब, पैसा वितरण न हो। अपनी गतिविधियां बढ़ाकर जांच में तेजी लाएं।
विज्ञापन


एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के कोई पुलिस कर्मी नहीं जाएगा। 15 मई से जिले का पुलिस बल बाहर चुनाव कराकर वापस आ जाएगा, जिन्हें टीम के साथ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें