सल्टौआ। विद्युत उपकेंद्र भानपुर के तहत आने वाले भिरिया बाजार में लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। व्यवासायियों ने कई बार इसकी शिकायत अवर अभियंता से की। फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
व्यवसायियों को कहना है कि पर्याप्त वोल्टेज में बिजली न मिलने से उपकरण चल नहीं पाते हैं। इससे व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले पांच साल में उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके सापेक्ष पुराने संसाधनों की क्षमता में मामूली सुधार ही हुआ। इससे गर्मी शुरू होते ही उपभोक्ताओं को कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है।
भिरिजा बाजार के राजू, गोमती, राजेश, राज कुमार चौरसिया, सत्य प्रकाश चौधरी, अपूर्व सिंह ने बताया कि शाम के समय तो वोल्टेज एकदम डाउन हो जाता है। पंखे बेहद सुस्त गति से चलते हैं। ऐसे में व्यवसायिक उपकरण बिल्कुल भी नहीं चल पाते हैं। तब जनरेट का उपयोग करना पड़ता है। कई बार अवर अभियंता को समस्या से अवगत कराया गया, हर बार वह ठीक होने का आश्वासन देकर समस्या रफादफा कर देते हैं। संवाद