बस्ती। बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने के बाद प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए भारत स्काउट और गाइड की टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। यहां प्रादेशिक बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता होगी।
प्रतियोगिता में जिले के प्राथमिक विद्यालय अहरा से अर्पिता चौधरी, शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज से मनोज कुमार, अक्षय, धीरज, शांभवी मिश्रा, महिला महाविद्यालय बस्ती से मनसा कसौधन, एपीएन डिग्री कॉलेज से जया पांडेय, मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज से शिखा तिवारी, अमृता शुक्ला, सौरभ ओझा, अवनीश चौधरी, गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी हर्रैया से अंशिका यादव, जीआरएस इंटर कॉलेज से प्रिंस गुप्ता भाग लेंगे।
टीम रवाना होने के मौके पर सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राकेश कुमार सैनी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ. कुलदीप सिंह, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, जिला संगठन कमिश्नर गाइड संगीता प्रजापति आदि मौजूद रहीं। संवाद