फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरस्कृत किए गए क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता

Thu, 10 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रूधौली। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सोनम, रीमा, प्रीती, सोनी, आंचल, अमित कुमार, कमलाकांत, भानु प्रताप आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मु. नसीर हसन ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों की कला प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जाग्रत करते हैं।
महाविद्यालय की छात्रा शकुंतला, कंचन, प्रेमलता ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डॉ इफि्तखार अहमद ने छात्र-छात्राओं को उनकी बेहतरीन प्रस्तुति के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने छात्र-छात्राओं को विभागीय परिषद व संचालन सांस्कृतिक परिषद की प्रभारी डॉ. शैलजा ने किया। इस दौरान डॉ. देवानंद, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ. जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें