फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन में प्रियंका और शैलेंद्र बने विजेता

विज्ञापन
बभनान में मैराथन प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की भीड़। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मिनी मैराथन में प्रियंका और शैलेंद्र बने विजेता
विज्ञापन

बभनान। कृषक औद्योगिक संस्थान गौर परिसर से रविवार दिन में करीब 11.30 बजे युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धावकों ने करीब सात किलोमीटर की दूरी 30 मिनट में तय की। दौड़ में रामनगर के शैलेंद्र और गौर ब्लॉक के भौखरी की प्रियंका विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को युवा कल्याण मंत्री ने सम्मानित किया।
गौर से बभनान स्थित निजी मैरिज हॉल में दौड़ते हुए पहुंचे धावकों का हौसला बढ़ाते हुए युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। युवाओं में खेल रुचियां विकसित करने के लिए प्रदेश स्तर पर कई तमाम प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। युवा खेलों में रुचि बढ़ाकर नाम कमा सकते हैं। सरकार ने प्रदेश में करीब 40 स्टेडियम का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए मेरठ जिले में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौर प्रमुख के प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने की। मिनी मैराथन आयोजन सुनील सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष शुक्ल ने किया। मैराथन में बालक वर्ग में रामनगर के शैलेंद्र प्रथम, नीरज साहू द्वितीय और प्रिंस राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में गौर ब्लॉक के भौखरी निवासी प्रियंका विश्वकर्मा प्रथम, चांदनी मौर्या द्वितीय और प्रिया विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सईद खां, अमरदीप शुक्ला, इं. वीरेंद्र मिश्र, अनुपम पांडेय, वरुण पांडेय, जय गोविंद सिंह, स्कंद शुक्ला, राम प्रसाद चौधरी, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें