फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट फार्मासिस्ट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के महानुआ चौराहे के पास बीती देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट फार्मासिस्ट की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 30 वर्षीय अभिषेक कुमार उपाध्याय पुत्र वेद प्रकाश निवासी सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर बरगदवां के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, अभिषेक सोनहा से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह बांसी स्थित एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी तन्नू, मां सुशीला, बेटी तनुई और भाइयों शिवा व सौरभ समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता वेद प्रकाश की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें