फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले कीड़े के डसने से कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीले कीड़े के डसने से कैदी की मौत
विज्ञापन

बस्ती। जिला कारागार में बंद 42 वर्षीय कैदी राजकुमार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बलरामपुर के पचपेड़वा थाने के रमतलहा गांव निवासी राजकुमार को 15 दिसंबर 2006 को दुष्कर्म और हत्या के मामले में निरुद्ध किया गया था। ट्रायल के दौरान उसे 30 नवंबर 2009 को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी। 26 अगस्त 2014 को उच्च न्यायालय ने मृत्युदंड की सजा को आजीवन कारावास में परिवर्तित कर दिया। वह 13 वर्षों से जिला जेल में बंद था। जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें