फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज हत्या में सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत

Thu, 24 Oct 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती/मुंडेरवा। बहू की दहेज हत्या में जेल में निरुद्ध मुंडेरवा क्षेत्र के सिरौता निवासी सजायाफ्ता कैदी 70 वर्षीय दीपक की बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डाॅक्टरों के मुताबिक उसे लीवर कैंसर था।
दीपक की पत्नी सावित्री व बेटा अजय कुमार भी उसी केस में जेल में बंद हैं। उसके घर पर दाह संस्कार करने वाला कोई नहीं है। दोनों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की। पैरोले देर रात तक मंजूर होने की उम्मीद है। लालगंज क्षेत्र के बनकटा निवासी चांदनी उर्फ शिखा की शादी अजय कुमार निवासी सिरौता मुंडेरवा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 फरवरी 2019 की उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के संबंध में मुंडेरवा थाने में महिला उत्पीड़न, दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। चार जुलाई 2023 को दीपक, उसके पुत्र अजय और पत्नी सावित्री की सजा हो गई थी। इसके बाद तीनों जेल भेजे गए थे।
जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि दीपक जब से जेल आया था, तब से मेडिकल कॉलेज व केजीएमयू में उसका लगातार इलाज चल रहा था।
सुबह छह बजे उसके सीने में दर्द होने की शिकायत पर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसने करीब नौ बजे दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें