बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र की आतिशबाजी की लाइसेंसी दुकानाें की बुधवार को अधिकारियों की टीम ने जांच की। एडीएम प्रतिपाल चौहान, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने एसपी पुरानी बस्ती महेश सिंह मय पुलिस बल के साथ आगामी पर्वों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं छठ पर्व के दृष्टिगत आतिशबाजी/ पटाखों की दुकानों का भौतिक सत्यापन किया। उनके स्वामियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। संवाद