जिला कारागार का डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने किया
जिला कारागार में मंगलवार को ताबड़तोड़ छापे से हड़कंप मचा रहा। दोपहर में संतकबीरनगर के न्यायिक व प्रशासनिक अफसर सभी बैरकों की तलाशी लेकर लौटे ही थे कि बस्ती जिले के आला अधिकारी भी जा धमके। पहली बार हो रही दो चक्र की तलाशी व जांच-पड़ताल के दौरान सजायाफ्ता व विचाराधान बंदियों में खलबली मची रही। सभी इस आशंका से सहमे रहे कि कहीं कोई बड़ी कार्रवाई करने की पृष्ठभूूमि न बन रही हो। हालांकि अधिकारियों ने इसे रूटीन जांच बताया।
मंगलवार दोपहर संतकबीरनगर के जिला जज, सीजेएम के अलावा डीएम सुरेश कुमार और एसपी हीरालाल पहुंचे। अधिकारियों ने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बस्ती के जिला जज एके पुण्डीर, सीजेएम शैला, डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने जेल का कोना-कोना देखा। दोनों जनपदों के निरीक्षण के दौरान सब कुछ सामान्य मिला। इस दौरान जेलर बीके मिश्र व अन्य डिप्टी जेलर मौजूद रहे।