बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के पांच दिवसीय नेतृत्व संवर्धन प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने समापन समारोह में कहा कि चुनौतियों के बावजूद विद्यालय का चतुर्दिक विकास करने को तत्पर रहना ही प्रधानाचार्य का लक्ष्य होना चाहिए।
इसी क्षमता व योग्यता के संवर्धन के लिए सरकार प्रशिक्षण अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्यों का दायित्व है कि वे विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर उत्तम शैक्षिक वातावरण का सृजन करें।
विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए पाठ्य सहगामी गतिविधियों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते रहें। डॉ. घनश्याम श्रीवास्तव, डजिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल व मंत्री डाॅ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षक सत्येंद्र पांडेय व सुरेश चंद्र वर्मा ने जिस मनोयोग से नई जानकारियां उपलब्ध कराईं उससे जनपद के प्रधानाचार्यों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षक सत्येंद्र पांडेय और सुरेश चंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति से लेकर नवाचारों को प्रोत्साहित करने में जुटी है।