फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव खेल ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

Fri, 27 Nov 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रमुख सचिव खेल और युवा कल्याण अनीता भटनागर जैन ने गुरुवार को दोपहर में स्टेडियम का निरीक्षण किया। सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण रोके जाने पर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


कहा कि धन अवमुक्त हो चुका है। न्यूूनतम समय में काम को पूरा कराएं नहीं तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव ने स्टेडियम में खिलाड़ियों से निर्माण कार्यों व खेल के संसाधनों के बारे जानकारी ली।

उनको बताया गया कि स्टेडियम में बास्केटबॉल के सिंथेटिक कोर्ट का निर्माण कार्य ठप है। उन्होंने निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि धन अवमुक्त नहीं हुआ है। प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश शासन की ओर से निदेशक खेल को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है कि 77.22 लाख की अवशेष धनराशि अवमुक्त हो चुकी है।

इस धनराशि का उपयोग इसी वित्तीय वर्ष में किया जाना है। इससे हर हाल में निर्माण कार्य न्यूनतम समय में पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन शौचालय, बांउड्रीवाल का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा।

क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर से स्टेडियम में खेल के गतिविधियों की जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर रामप्रसाद, यूपीपीसीएल के परियोजना आरपी यादव, अवर अभियंता चंद्रजीत यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला हैंडबाल संघ के सचिव अजय श्रीवास्तव, व्यायाम प्रशिक्षक इंद्रजीत मौर्य, क्रिकेट प्रशिक्षक जितेंद्र पटेल, कबड्डी प्रशिक्षक प्रियंका सिंह, शिवशंकर यादव, रणधीर यादव, सुधीर यादव, अशोक सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें