कलवारी। रामजानकी मार्ग स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा के पास शनिवार को एक प्रधान प्रतिनिधि को कुछ बाइक सवारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
दी गई तहरीर के मुताबिक लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा के प्रधान प्रतिनिधि इंद्र कुमार चौधरी अपनी कार से बस्ती शहर जा रहे थे। अभी वह चकदहा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि कार के आगे मोटरसाइकिल पर सवार कलवारी बाजार निवासी परदेसी, उनका भाई चिंटू, चिंटू के दो भाई व अमरजीत सोनकर समेत सात-आठ अज्ञात लोगों ने कार रोकवा लिया और पिटाई करने लगे। इस दौरान कार में मौजूद दूसरे व्यक्ति लालगंज थाना क्षेत्र के परसांव निवासी रतनसेन पाल व उनके साथ जा रही बालिका को भी मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के अनुसार हमलावरों ने असलहे भी निकाले और जान से मारने की धमकी दिया। साथ ही कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच उप निरीक्षक पवन कुमार मौर्या को सौंप दिया गया है।