बभनान (बस्ती)। नगर पंचायत बभनान के महागौरी नगर वार्ड ( सब्जी मंडी) में एक दुकानदार ने बाइक सवार को पीट दिया। सड़क के किनारे दुकानदार द्वारा किए गए अतिक्रमण क्षेत्र में बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। दुकान के बाहर बेचने के लिए रखा गया पंखा गिर गया।
इस बात पर दुकानदार गुस्से में आकर बाइक सवार को पीटने लगा। हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवा पांडेय गांव निवासी अजय गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह शनिवार को बभनान बाजार के सब्जी मंडी में कुछ सामान खरीदने गए थे। यहां बीच सड़क पर एक इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान सजी हुई थी। जगह कम होने की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे सड़क पर रखा पंखा बाइक की ठोकर से गिर गया। इस पर संबंधित दुकानदार उनके ऊपर टूट पड़े। उन्हें जमकर मारा पीटा गया। इस संबंध में बभनान चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है। कार्रवाई भी की जाएगी।