फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहाते समय करंट लगने से प्रधान प्रतिनिधि की मौत

Wed, 02 Oct 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मरवटिया बाबू के ओम प्रकाश चौधरी की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में मंगलवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। मरवटिया बाबू निवासी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि की नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मरवटिया बाबू निवासी ग्राम प्रधान विद्यावती के पति 48 वर्षीय ओम प्रकाश चौधरी मंगलवार की सुबह नहाने के लिए मोटर चालू कर रहे थे। तभी वह मोटर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। बिजली का झटका लगने से वह गिर पड़े। इससे उनके सिर के पीछे काफी चोट लग गई और वह वहीं पड़े रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो दौड़ कर उन्हें उठाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके चार बच्चों में तीन बेटियां प्रियंका, रेनू व रिंका की शादी हो चुकी है। जबकि इकलौता बेटा विशाल अविवाहित है। ओम प्रकाश चौधरी अरबन कोआपरेटिव बैंक गांधी नगर शाखा बस्ती में वाहन चालक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें