फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू में उतराया मिला नवजात का शव

Wed, 02 Oct 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सरयू नदी में उतराया मिला नवजात शिशु का शव, मौके पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
दुबौलिया। अति संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर खलवा गांव के पास सरयू नदी में नवजात का शव उतराया देखा गया। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह तटबंध पर टहलने निकले कुछ लोगों को सरयू के किनारे एक नवजात का शव उतराया दिखाई पड़ा। नवजात 24 घंटे का लग रहा था। नाभि नाल भी नहीं कटा हुआ था। मुकामी पुलिस ने चौकीदार के सहयोग से शव को सरयू से बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें