फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेवा संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

विज्ञापन
बनकटी के चंद़ननगर छठघाट पर विशाल दीपोत्सव में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी दी जल कर शूभार
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प के रूप में मनाया। जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अस्पतालों में मरीजों और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। मंदिरों में हवन-पूजन और आरती कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने सेवा कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच जाने का संकल्प लिया गया है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संपर्क करने का आह्वान किया।
इससे पहले कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 101 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसके बाद अमहट घाट स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के साथ कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर घाट और मंदिर परिसर की सफाई की। मंदिर में हवन-पूजन भी हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और जिलाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम, कैली अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों व वृद्धजनों का हाल जाना और फल वितरित किए। जिले के अन्य घाटों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान सुशील सिंह, राजकिशोर सिंह, दयाराम चौधरी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, भानु प्रकाश मिश्र, अंकुर वर्मा, अखंड सिंह, दिव्य प्रकाश, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, डॉ. रोली सिंह, मीना पांडेय और दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
-
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए सेवा कार्यक्रम
परशुरामपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मखौड़ा धाम स्थित रामजानकी मंदिर, मनोरमा नदी तट और श्रृंगीनारी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में अनिल पांडेय, अनंत पांडेय, श्रीश पांडेय और सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे। कलवारी संवाद के अनुसार पूर्व विधायक रवि सोनकर ने महेश्वरनाथ मंदिर भोयर में हवन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। कौलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया। बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए। केके दूबे, लल्लू गिरी, विजय प्रताप, संतोष सिंह, पवन चौरसिया और संजय चौरसिया आदि मौजूद रहे। नगर बाजार संवाद के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। संजय पांडेय, श्रुति अग्रहरि, आलोक सिंह, नवीन सिंह, मनीष दुबे, शिवम कसौधन और राजन यादव आदि मौजूद रहे। बनकटी संवाद के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविचंद पांडेय और चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने मरीजों को फल व मिठाई वितरित की। जनार्दन शुक्ला, मनोज गुप्ता, उमेश कुमार और शिवरतन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। पुरानी बस्ती संवाद के अनुसार मां काली मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई। इसमें अरविंद पाल, सिद्धेश सिन्हा, ओमप्रकाश ठाकुर, रवि पासवान, तारकनाथ जायसवाल और विवेकानंद शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सांऊघाट संवाद के अनुसार ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें