फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रव्यापी धरने में शामिल होंगे प्राथमिक शिक्षक

Mon, 08 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​शिक्षकों की बैठक को संबो​धित करते  जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती। रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों की बैठक हुई। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर 10 सितंबर को राष्ट्रव्यापी धरने में शामिल होने का का निर्णय लिया गया। दोपहर एक बजे शास्त्री चौक पर शिक्षक एकत्र होंगे। यहां कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार इस समस्या का हल ढूंढ़ने का प्रयास करे। कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष शिक्षकों का पक्ष प्रभावशाली ढंग से नहीं रखा गया। कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर 10 से 16 सितंबर तक पूरे देश में संगठन के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करेंगे। 16 सितंबर से अधिवेशन के माध्यम से संगठन की मजबूती के लिए शिक्षकों से एकजुट होने की अपील की।
जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, अभय सिंह यादव, इंद्रसेन मिश्र, जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने भी अपने विचार रखे। सदर ब्लॉक अध्यक्ष शैल शुक्ल, रक्षा राम वर्मा, सतीश शंकर शुक्ल, रीता शुक्ला, मारूफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें