कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी-स्रोत शिक्षक
बस्ती। शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पर एसडीएम शशिविन्द द्विवेदी को सीएम को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन सौपा। जिसमे शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर तत्काल कार्रवाई के साथ ही उनका निस्तारण कराया जाए। प्रदेश और जनपद स्तर पर शिक्षकों की मांगों पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है। कहा कि ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग कोविड काल के दौरान लंबित महंगाई भत्ते के भुगतान की है। लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों को मिलने वाला भत्ता अभी तक नहीं दिया गया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अनुचरों को भी कैशलेश चिकित्सा में शामिल करते हुए मुख्यमंत्री से कैंसर, हृदय और अन्य गंभीर बीमारियों की मुफ्त इलाज योजना में शामिल करने तथा सीएम फ्री मेडिकल कार्ड जारी करने की मांग की है।
इस दौरान आनंद दूबे, संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, आशुतोष पांडेय, सचिन शुक्ल, राघवेन्द्र प्रताप पांडेय, रीता शुक्ला, रविन्द्रनाथ, अभिषेक उपाध्याय, संतोष शुक्ल, पाटेश्वरी प्रसाद निषाद, विनोद कुमार, शिवम शुक्ल, शिवाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।