फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रेश्वरनाथ में करंट की चपेट से पुजारी की मौत

विज्ञापन
दुर्गा प्रसाद पाण्डेय (फाइल फोटो)। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
भद्रेश्वरनाथ में करंट की चपेट से पुजारी की मौत
विज्ञापन

महसों/लालगंज। मनौती का अखंड रामायण पाठ कराने भद्रेश्वरनाथ धाम आए पुजारी भीगा कपड़ा फैलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। जब तक लोगों की नजर पड़ी वे बेहोश हो चुके थे। आनन-फानन में कैली अस्पताल पहुंचाए गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के बड़गो खास गांव के दुर्गा प्रसाद पांडेय (52) सोमवार को यजमान गोनार गांव निवासी संदीप यादव की मनौती पर अखंड रामायण का पाठ कराने भदेश्वरनाथ मंदिर गए थे। रामायण का पाठ चल रहा था कि अगले दिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नित्य क्रिया के बाद स्नान किए। भीगें कपड़ों को सुखाने के लिए फैलाने के दौरान ही बगल से निकले जेनरेटर के केबल पर पड़ गया। केबल कटा होने से भीगे कपड़े में कंरट दौड़ गया जिसकी चपेट में आने से दुर्गा प्रसाद बेहोश हो गए। नजारा देख वहां मौजूद लोगों ने दौड़ कर जेनरेटर को बंद किया। आनन-फानन में बेहोशी की हालत में उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद पुजारी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पुजारी के घर वालों को भी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने यजमान के सहयोग से बगैर पोस्टमार्टम कराए शव अपने गांव बड़गो उठा ले गए। शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार यादव मृतक के घर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर कोतवाली बस्ती भेजवा दिया।

बनकटी क्षेत्र के बड़गो ख़ास के दुर्गा प्रसाद पाण्डेय की कारंट लगने से मौत होने पर रोते विलखते पर?- फोटो : BASTI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें