फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैस के दाम के साथ बढ़ गए भाव, 60 की थाली अब 100 रुपयेे में

विज्ञापन
होटल पर भोजन की थाली संवाद
विज्ञापन
बस्ती। काॅमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर अब शहर के होटल-ढाबों और कैटरिंग व्यवसाय पर साफ नजर आने लगा है। गैस के महंगे होते ही जनपद में अधिकांश होटल संचालकों ने खाने के रेट बढ़ा दिए हैं। पहले 70 रुपये में मिलने वाली साधारण थाली अब 100 रुपए में मिल रही है, जबकि शादी-पार्टियों में कैटरिंग का खर्च करीब 100 रुपए प्रति प्लेट तक बढ़ गया है।
विज्ञापन

होटल और ढाबा संचालकों का कहना है कि गैस के बढ़ते दामों के कारण उनकी लागत लगातार बढ़ रही है। प्रति थाली करीब 20 रुपये तक खर्च बढ़ चुका है, लेकिन ग्राहक क्षमता को देखते हुए वे सीमित बढ़ोतरी ही कर पा रहे हैं। संचालकों का साफ कहना है कि अगर इससे ज्यादा रेट बढ़ाए गए तो ग्राहक दूसरे विकल्प तलाशने लगेंगे। एपीएन पीजी कॉलेज के पास स्थित होटल संचालक शिवा जायसवाल व मेघराज का कहना है कि पहले 70 से 80 रुपयेे के सादा थाली में रोटी, चावल, दाल, सब्जी, सलाद था, अब उसी थाली का दाम बढ़कर 90 से 100 रुपये हो गया है। वहीं, 100 से 120 रुपये वाली थाली में रायता और मिठाई शामिल थे, अब वही 150 रुपये तक पहुंच गई है।
दुकानदारों ने बताया कि लागत कम करने के लिए अब तवे की जगह तंदूर की रोटी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है और कुछ आइटम्स के रेट भी बढ़ाए गए हैं। वहीं, बढ़ती महंगाई के कारण ग्राहक के साथ दुकानदार भी परेशान हैं। ज्यादातर होटलों ने अब कोयला की भट्ठी या फिर डीजल भट्ठी लगवा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें