फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकटकवा रिंगबांध पर दबाव बरकरार, कटान से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
टकटकवा रिंगबांध पर दबाव बरकरार, कटान से राहत
विज्ञापन

दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के गौरा-सैफाबाद तटंबध के पास स्थित बैरागल ग्राम पंचायत के टकटकवा मजरा स्थित रिंगबांध पर दबाव बरकरार है। शनिवार की दोपहर बाद से रविवार शाम तक कटान बंद रही।
जिससे मरम्मत कार्य में जुटा बाढखंड व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लेकिन इसी तटबंध के पूरब की ओर नदी धीरे-धीरे कटान करती हुई मुख्य तटंबध की ओर बढ़ रही है। रिंगबांध पर मरम्मत कार्य कराने के लिए एसडीओ हरिश्चंद्र, अवर अभियंता विजय प्रकाश व लवकुश सिंह 24 घंटे से डटे हुए हैं। अभियंताओं ने बताया कि स्थिति नियत्रंण में है। अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर तटंबध पर दबाव सामान्य बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि नदी लाल निशान 92.73 मीटर से नीचे 91.47 मीटर पर बह रही है। पिछले 24 घंटे में इसमें चार सेमी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने किया टकटकवा रिंग बांध का निरीक्षण
एडीएम रमेशचंद्र व हर्रैया एसडीएम आनंद श्रीनेत ने रविवार को टकटकवा रिंगबांध का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़खंड के अधिकारियों व कर्मचारियों को गुणवत्तापरक काम कराने का निर्देश दिया। कहा कि बचाव व मरम्मत कार्य तेजी के साथ करें। जिससे हालात बिगड़ने न पाएं। अधिकारियों ने टकटकवा निवासियों को आश्वस्त किया कि रिंगबांध को सुरक्षित रखने के लिए संभव सारे उपाय किए जा रहे हैं। एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया की मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। हालात नियंत्रण में बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें