फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पंचायत गनेशपुर में अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

Sun, 28 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर पंचायत गनेशुपर में कार्यालय का शिलान्यास करतीं अध्यक्ष सोनमती चौधरी।
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर की नव निर्वाचित अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद विकास प्रक्रिया की शुरूआत कर दिया है। शनिवार को उन्होने वार्ड नंबर 11 मोहम्मदपुर में स्थित पाटेश्वरी माता मंदिर के निकट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगर पंचायत कार्यालय का भूमि पूजन किया। अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कहा कि चुनाव के दौरान जो वायदे किये गये हैं पूरा प्रयास होगा कि उसे सबके सहयोग से जमीनी धरातल पर उतारा जाय। इस दौरान पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि गनेशपुर नगर पंचायत के सभी वार्डों को स्वच्छ, सुंदर बनाने की दिशा में अध्यक्ष की पहल पर कार्य होगा और नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें