बस्ती। जनपद के बनकटी और बभनान नगर पंचायत से निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों को शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ दोनों जगहों की निकाय सरकार क्रियाशील हो गई। समारोह में निर्वाचित लोगों के अलावा उनके समर्थकों एवं अतिथियों की भीड़ रही। इस दौरान निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दोहराया गया। बनकटी नगर पंचायत के लिए सीडीए एकेडमी मथौली में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। यहां जिलाधिकारी की ओर से नियुक्त एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय ने अध्यक्ष पद निर्वाचित भाजपा की उर्मिला देवी एवं 15 वार्ड के सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सभासदों में मुनि राज, बाबूराम चौधरी, प्रमिला देवी, हफीज, श्यामसुंदर, लवकुश, मालती देवी, विद्या देवी, शबनम बानो, रिंकू देवी, निर्मला देवी शामिल रहे। भाजपा नेता इं. अरविंद पाल ने उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, आलम चौधरी, अश्वनी उपाध्याय , सुरेंद्र तिवारी , अरुणा पाल, राधेश्याम पांडेय, राम चरण चौधरी आदि मौजूद रहे।
-
एसडीएम हर्रैया ने बभनान में दिलाई शपथ
बभनान। स्थानीय कस्बे के नरायन वाटिका मैरिज हॉल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाबचंद ने अध्यक्ष पद पर निर्वाचित भाजपा के प्रबल मलानी को शपथ दिलाया। इसके बाद निर्वाचित सभासद स्कंद शुक्ला, बंदना वर्मा, माला देवी, सुल्ताना खातून, प्रीति कुमारी, आशीष कुमार, शमशेर सिंह, सुनीता यादव, मंशा राम, बैजनाथ, अमिरूल्लाह, अखिलेश शर्मा, विनय कौशल, विष्णु कसौधान को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष मलानी ने कहा कि जनता के विश्वास पर वह खरा उतरेंगे। सभासदों के समन्वय बनाकर इस नगर पंचायत में विकास का नया आयाम खड़ा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजेश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, राजेश पाल चौधरी, यशवंत सिंह, अजीत पांडेय, जटाशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
बनकटी नगर पंचायत से नवनिर्वाचित अध्यक्ष उर्मिला ने ली शपथ।
बनकटी नगर पंचायत से नवनिर्वाचित अध्यक्ष उर्मिला ने ली शपथ।