फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Mon, 04 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उमर हबीब सेवन एकेडमी स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। उमर हवीब सेवेन स्काई एकेडमी मानिकचंद के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य शोभा प्रसाद चौहान रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के संयोजक डीपी द्विवेदी और पूर्व प्राचार्य सतीश सिंह रहे।
विज्ञापन


बच्चों द्वारा समसामयिक घटनाओं पर विशेष कार्यक्रम पेश किया गया। छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ नाटक के माध्यम से अभिभावकों बेटियों की शिक्षा के लिए जागरूक किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी समाज मे फैली कुरीतियों और अंधविश्वासों का वर्णन किया।

हास्य नाटक ने तो सबको लोटपोट कर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीणांचल में प्रतिभावानों की कमी नहीं है। थोडी सी भी इनको सहारा मिल जाए तो काफी आगे जा सकते है। एक साथ इन वच्चो को हिंदी संस्कृत अंग्रेजी व उर्दू की दिया जाना काबिले तारीफ है। विशिष्ट अतिथि डीपी द्विवेदी ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति देखकर अच्छा लगा। पूर्व प्राचार्य सतीश सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज की मूल्यवान धरोहर है जिसे इंसान प्राप्त कर एक मुकम्मल मुकाम प्राप्त करता है। डायरेक्टर शैफुर्रहमान ने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें