फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमहट घाट पर तैयारियां परखीं

विज्ञापन
अमहट घाट पर बोट पर बैठक सुरक्षा का जायजा लेते अ​धिकारी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर अमहट घाट पर की गई तैयारियों को अधिकारियों ने शुक्रवार को जांच कर परखा। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि शिव भक्तों को रात्रि में कोई असुविधा न हो, इसके लिए पूरे यात्रा क्षेत्र में 500 से अधिक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही, प्रमुख तिराहों और घाटों पर सीसीटीवी एवं पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की गई है। यात्रा मार्ग एवं स्थानों की सफाई के लिए 150 सफाई कर्मचारी और 15 सफाई नायकों की टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन

11 अगस्त तक अमहट घाट पर तीन पालियों में विशेष सफाई ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा के प्रमुख मार्गों की मरम्मत कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें