बस्ती। तापमान बढ़ते देख स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट हो गया है। सीएचसी-पीएचसी के अलावा जिला व महिला अस्पताल में कोल्ड रूम के अलावा कूलर की व्यवस्था कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को सीएमओ ने सभी वार्डों में कूलर की व्यवस्था करने के लिए पत्र लिखा है।
तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में कोल्ड रूम को सुसज्जित कर दिया है। केंद्रों पर दवाएं आदि उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पतालों में आइस पैड और वाटर स्प्रिंकलर के अलावा ठंडे पानी की व्यवस्था मरीजों और तीमारदारों के लिए की गई है। ओपीडी के पर्चा बनने वाले स्थान को छायादार बनाकर पंखा लगवाया गया है।
सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने कहा कि लोगाें को आगाह किया गया है कि वह सुबह 11 से चार बजे के बीच आवश्यकता पड़ने पर ही निकलें। सिर पर कपड़ा अथवा छाता से ढंक कर निकलें। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी वार्डों में कूलर लगवाने के लिए पत्र लिखा गया है। संवाद