फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह उच्चीकृत कस्तूरबा विद्यालयों के हस्तांतरण की तैयारी

Wed, 09 Apr 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इसी माह छह नवनिर्मित उच्चीकृत कस्तूरबा विद्यालय के हस्तांतरण की तैयारी है। ये विद्यालय बस्ती सदर, बनकटी, बहादुरपुर, सल्टौआ और विक्रम जोत में बनाए गए हैं। विद्यालय के छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले उच्चीकृत चार कस्तूरबा विद्यालयों को हस्तांतरित किया जा चुका है। नए सत्र में इन विद्यालयों में कक्षा नौ में प्रवेश शुरू कर दिया गया है।
कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत कर बालिकाओं को विद्यालय में कक्षा नौ में प्रवेश दिया जा रहा है। छह उच्चीकृत विद्यालयों में जल्द ही पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसमें छह सौ से अधिक छात्राओं के रहने और अध्ययन की व्यवस्था होगी। जनपद में 13 कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक की लगभग 1300 बालिकाएं रहकर अध्ययन कर रही हैं।
सत्र 2024-25 में दस और उच्चीकृत कस्तूरबा विद्यालय खोले जा रहे हैं। इनमें चार विद्यालय पहले ही शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। इनमें गौर, कप्तानगंज, कुदरहा और रूधौली के विद्यालय शामिल हैं। जबकि शेष छह विद्यालयों में छात्रावास के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक इसी माह इसे भी हस्तांतरित किए जाने की तैयारी है। डीसी बालिका शिक्षा अमित कुमार सोनी के मुताबिक विद्यालय के उच्चीकृत छात्रावासों में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई है। कक्षा नौ में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें