फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छठ पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, ऐतिहासिक पोखरे पर जुटेंगी व्रती

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत नगर बाजार में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुर्गा मंदिर के पास स्थित ऐतिहासिक पोखरे की साफ-सफाई लगभग पूरी हो चुकी है। पोखरे से जलकुंभी और कचरा निकालने के साथ घाटों की मरम्मत, सीढ़ियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई कराई गई है। अब प्रकाश, बैरिकेडिंग और पेयजल की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


छठ पर्व पर इस पोखरे में अर्घ्य देने के लिए स्थानीय क्षेत्र के साथ ही दूर-दराज के गांवों से हजारों व्रती महिलाएं पहुंचती हैं। इसे देखते हुए अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। अर्घ्य के दोनों दिन अतिरिक्त सफाई कर्मियों के साथ गोताखोर और स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग भी की गई है।

सफाई अभियान में नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने भी सहयोग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि व्रतियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा प्राथमिकता है। बेहतर व्यवस्था के लिए नगर पंचायत की टीम जुटी हुई है। वहीं, दुर्गा मंदिर परिसर में भी सजावट का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें