फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: काॅपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू, चार केंद्रों का प्रस्ताव

Wed, 05 Mar 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : त्रिस्तरीय निगरानी में जांची जाएंगी काॅपियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। साथ ही, काॅपियों के मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं। चार विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है। परिषद से प्रस्ताव स्वीकृति और तिथि निर्धारण के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पूर्ण होने मेंं कुछ ही दिन शेष हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में काॅपियां राजकीय इंटर काॅलेज स्थित कोठार में रखवाई जा रही हैं। इनके मूल्यांकन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर काॅलेज, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज, सक्सेरिया इंटर काॅलेज और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज का नाम परिषद को भेजा है।
विज्ञापन

काॅपियों का मूल्यांकन त्रिस्तरीय निगरानी में होगी। मूल्यांकन केंद्र सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर से लैस होगी।काॅपियों के मूल्यांकन की निगरानी डीआईओएस कार्यालय स्थिति कंट्रोल रूम के अलावा परिषद के लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से भी की जाएगी।
..
मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, होली त्योहार के बाद काॅपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ मुख्य नियंत्रक और उप नियंत्रक के पास मोबाइल रहेगा। इसके अलावा मूल्यांकन के लिए योग्य परीक्षकों की सूची तैयार कराई जा रही है। परीक्षकों को एक दिन में 40 कॉपियां जांचनी होंगी।
विज्ञापन

..
कोट
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन के लिए चार केंद्रों का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है। अनुमति के बाद मूल्यांकन केंद्रों पर काॅपियां पहुंचाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरे और विभाग के कंट्रोल रूम की निगरानी में मूल्यांकन कार्य संपन्न होगा।
- जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें