फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 2147 बकाएदार वाहन संचालकों को नोटिस जारी करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरकार का 4.13 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं 2147 कामर्शियल वाहन
विज्ञापन



- न जमा करने पर पंजीयन होगा निरस्त, होगी वाहनों की नीलामी

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले के 2147 व्यावसायिक वाहनों पर तकरीबन 4.13 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है, जिनके खिलाफ एआरटीओ आरसी जारी करने जा रहे हैं। नोटिस जारी करते हुए 15 दिन की मोहलत दी जाएगी। अन्यथा की स्थिति में वाहन का पंजीयन निलंबित व निरस्त कर नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।



जिले में कुल 22 हजार 757 कामर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 2 हजार 147 वाहनों पर 4 करोड़ 13 लाख 29 हजार 103 रुपये टैक्स बकाया है, जिनके खिलाफ जिला प्रशासन को भूराजस्व के रूप में वसूली करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जेसीबी, क्रेन व निर्माण कार्यों में लगे वाहनों को भी हिदायत दी गई है कि यदि वह समय से टैक्स की अदायगी नहीं करेंगे तो उनके भी पंजीयन निलंबित व निरस्त कर नीलामी की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी। साथ ही कृषि कार्यों के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉली पर यदि सवारियां ढोती पाई गईं तो उनके भी पंजीयन निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जारी होगी आरसी, पंजीयन होगा निरस्त



एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया जिले के 2147 कामर्शियल वाहनों के खिलाफ आरसी जारी की करने की तैयारी की जा रही है। 15 दिन के अंदर भुगतान न करने पर पंजीयन निरस्त कर नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें