फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए विद्यालयवार तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार प्रायोगिक परीक्षा भी सख्ती के साथ कराई जाएगी। बाहर के एग्जामनर के अलावा सचल दल भी परीक्षा की निगरानी के लिए लगाया जाएगा। विद्यालयों में प्रेक्टिकल कॉपियां शिक्षकों की देखरेख बच्चे तैयार करना शुरू कर दिए हैं। कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों ने इसे अंतिम रूप भी दे दिया है।
विज्ञापन

अगले सप्ताह इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को प्रयोग करने के लिए लैब उपलब्ध कराया जाएगा। डीआईओएस संजय सिंह ने सभी प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि समय से पहले विद्यार्थियों के प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी करा दी जाए। इस बार इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा की कॉपियों को एक साल तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस बार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 74158 विद्यार्थी शामिल होंगे।
हाईस्कूल में 19,014 बालक और 19,930 बालिका, मिलाकर कुल 39,944 परीक्षार्थी है। जबकि इंटरमीडिएट में 16,568 बालक और 17,646 बालिका मिलाकर कुल परीक्षार्थियों की संख्या 34,214 है। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेजी कर दी गई है। यह परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान विषयों के प्रेक्टिकल करने होते हैं। छात्र-छात्राओं को किए गए प्रयोग की कॉपी भी लिखनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें