फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में गर्भवती की मौत, देवर घायल

विज्ञापन
फोटो-39-गोंडा में सहाना। फाइल फोटो 
विज्ञापन
नवाबगंज। महेशपुर गांव के पास शनिवार शाम बाइक सवार दिलशाद व उनकी गर्भवती भाभी शहाना ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में शहाना की मौत हो गई और दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सांड़पुर निवासी दिलशाद (22) गर्भवती भाभी शहाना (22) का इलाज कराने के लिए शनिवार को बाइक से लेकर अयोध्या गए थे। वहां से शाम 4:30 बजे घर लौटते समय महेशपुर गांव के पास हादसा हो गया। राहगीरों ने पीछा करके ट्रक रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दिलशाद हेलमेट नहीं लगाए थे। ट्रक व चालक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें