फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गर्भवती ने चिकित्सक पर ओपीडी से भगाने का लगाया आरोेप

Sat, 29 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल के ओपीडी में शुक्रवार को एक गर्भवती को कक्ष से बाहर भगा देने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना देखे ही उसे बाहर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांऊघाट ब्लॉक के पैड़ा खरहरा गांव की रेखा शुक्रवार को महिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए आई थीं। कक्ष संख्या एक में बैठी महिला चिकित्सक को पर्चा दिया। आरोप है कि जब वह अपनी समस्या बताने लगी तो चिकित्सक भड़क गईं, कुछ जांच लिखने के बाद बिना उनकी पूरी समस्या सुने ही बाहर निकलने के लिए कहा। इसके बाद वह दूसरे चिकित्सक के पास गई और सेहत की जांच कराई। सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है, फिर भी वह इस प्रकरण की जांच कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें