फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमन, सलामती और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

Sun, 23 Apr 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के ईदगाह/मस्जिदों में शनिवार को ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सामूहिक रूप से अमन, सलामती और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। नमाज समाप्त होने के बाद एक दूसरे से गले मिल कर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिनभर जारी रहा।
विज्ञापन

सबसे पहले नमाज अजमेरी मस्जिद, अंजुमन पुरानी बस्ती में अदा की गई। मस्जिद में 6:45 बजे नमाज हुई। परिसर में आधा घंटा पहले ही नमाजियों को प्रवेश दिया जाने लगा। रंग बिरंगे कपड़े और टोपी पहने, इत्र में सराबोर लोग जैसे ही मस्जिद परिसर में दाखिल हुए सारी फिजा में इत्र की खुशबू घुल गई। ऐसा लगा मानो अल्लाह खुद अपने बंदों पर इत्र बरसा रहे हों। बच्चों का उत्साह देखने लायक था। मस्जिद में बिछाई गई कालीन पर एक-एक करके क्रमबद्ध बैठे लोग ऐसे लग रहे थे कि मानों संदेश दे रहे हों कि अल्लाह के घर में हर तरह का भेदभाव मिट जाता है। यहां सभी एक समान हो जाते हैं। इसके बाद निर्धारित समय पर नमाज शुरू हुई।
शहर की मुख्य ईदगाह गांधी नगर, जामा मस्जिद गांधी नगर, दारूल ऊलूम, जामिया हनफिया, हुसैनी मस्जिद, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती, ईदगाह पुरानी बस्ती सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। दिनभर लोग एक दूसरे के घर पर जाकर मुबारकबाद देते रहे। मेहमानों के स्वागत के लिए पकाई गई सेवइयों की खुशबू दिनभर हवाओं के साथ वातारण में घुलकर ईद की गवाही देती रही। त्योहार की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। मस्जिदों व मुख्य चौराहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की गई थी। डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने ईदगाह गांधी नगर, दारूल ऊलूम दरिया खां, दक्षिण दरवाजा व कड़र मस्जिद का भ्रमण कर लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। डीएम ने बताया कि जिलेभर में शांतिपूर्वक त्योहार मनाया गया। कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही ईद की धूम
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक कस्बा सहित विशेषरगंज, निदूरी, रानीपुरलाद, बभरोली, बैरागल, गुलौरीबुर्जग, सेमरा मुस्तहकम, बसंतपुर, डेईडीहा, सैनिया आदि ईदगाहों में नमाज अदा की गई। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के कुसौरी, कोड़र, कम्हरिया, महुआडाबर, मोहम्मदपुर, भिसवा, कलवारी, कुसौरा, सिंगही, अमिलहा आदि जगहों पर ईद मनाई गई। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के देईपार, खरहरा, सल्टौआ, कंथुई, गौहनिया, चौकवा, रामपुर मुड़री, लक्ष्मनपुर, सेहबरा, सोनहा, पचमोहनी, कोठिली सिसवा बरुआर, तेनुआ, भानपुर आदि जगहों पर ईद मनाई गई। इसके अलावा, बभनान, गौर, हर्रैया, दुबौला, विक्रमजोत, छावनी, परशुरामपुर, कप्तानगंज, महराजगंज, नगर बाजार, बनकटी, गायघाट, लालगंज, महादेवा, रुधौली आदि जगहों पर धूमधाम से ईद मनाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें