फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में आयोजित होगा खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित होगा खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम
विज्ञापन

21 से 23 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
डीआईओएस के माध्यम से विद्यालयों से लाए जाएंगे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खेल छात्रावासों व कॉलेजों में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम अमर शहीद सत्यावान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 15 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे।
जिले में खेल प्रतिभाओं को खोजने का प्रयास खेल विभाग ने शुरू कर दिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग से मदद ली जा रही है। शिक्षा विभाग प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 20 बच्चों का चुनाव कर उन्हें स्टेडियम भेजेगा। स्टेडियम में खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम में बच्चों की खेल रुचि, शारीरिक व खेलने की दक्षता परखी जाएगी। इसमें चयनित बच्चों के लिए खेल विभाग अलग से निशुल्क प्रशिक्षण शिविर चलाएगा। शिविर में बच्चों को खेल छात्रावासों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल ने बताया कि सरकार का मकसद है कि खेलों में बच्चों की दिलचस्पी बढ़े। इसके लिए गांव-गांव खेल प्रतिभाएं ढूंढी जाएंगी। इसमें शिक्षा विभाग से सीधी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस से मांगी गई है मदद
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जिले में खेल प्रतिभा खोज के लिए डीआईओएस से मदद मांगी गई है। सरकारी विद्यालयों से बच्चों को स्टेडियम लाया जाएगा। इसके लिए अलग से प्रशिक्षण शिविर संचालित करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें