फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 150 स्थानों पर चलेगी प्राण प्रतिष्ठा की लाइव

Mon, 22 Jan 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महत्वपूर्ण मंदिरों पर भाजपा ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराने की व्यवस्था बनाई है। मंदिरों के अलावा 150 स्थानों पर लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन

भदेश्वरनाथ मंदिर, झारखंडेश्वर नाथ मंदिर गायघाट, जागेश्वरनाथ मंदिर तिलकपुर, समय माता मंदिर वैड़वा भानपुर, शृंगीनारी मंदिर परशुरामपुर, गौरी माता मंदिर बभनान, हनुमानगढ़ी गांधीनगर मंदिर पर बड़ी स्क्रीन वाली वैन लगाई जाएगी। इसके अलावा लगभग 150 से अधिक स्थानों पर एलईडी प्रोजेक्टर और टीवी लगाकर कार्यक्रम को देखा जाएगा।
कार सेवकों का सम्मान तथा शहीद कार सेवकों को श्रद्धांजलि, शंखनाद, भजन-कीर्तन, हवन, चाय पकौड़ा एवं हलवे के प्रसाद की व्यवस्था की गई। सांसद हरीश द्विवेदी की ओर से तिलकपुर में भंडारे का आयोजन किया गया। तिलकपुर मंदिर पर प्रसिद्ध भजन गायक कमाल खान की प्रस्तुति होगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि राममय हुए जिले में लोग खुद एक कदम बढा़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें