फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उत्साह के साथ निकाली गई प्रकाश उत्सव की प्रभातफेरी

Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्रभात फेरी निकलते सिख समाज के लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह सभा की ओर से गुरु गोविंद सिंह नगर, कंपनी बाग से सिख समाज के लोगों ने उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गांधी नगर गुरुद्वारा पर पहुंचा।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में पंजाबी समाज के महिला पुरुष और बच्चों ने साथ भाग लिया। प्रभात फेरी में शामिल सिख समाज के लोगों ने सबद- कीर्तन किया। रजत सचदेवा ने बताया कि गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा बस्ती की ओर से गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व 6 से लेकर 8 तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में रोज प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी के मौके पर हरि सिंह बब्लू, कुलदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह सनी, इंद्रपाल सिंह शैंकी, रोनीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, ज्ञानी हर्षदीप सिंह, दिव्य जोत सिंह रजत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें