फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रकाश नर्सिंग होम सील, नहीं मिले पंजीकृत चिकित्सक और स्टाफ

विज्ञापन
कुदरहा में प्रकाश नर्सिंग होम को सील करती स्वास्थ्य टीम-स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
कुदरहा। कुदरहा बाजार के रामजानकी मार्ग पर बेसमेंट में संचालित प्रकाश नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। बताया गया कि यह कार्रवाई लगातार शिकायतों के आधार पर विभाग ने की है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एसबी सिंह ने बताया कि अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अस्पताल में एक मरीज भर्ती मिला, लेकिन पंजीकरण में दर्ज कोई चिकित्सक, स्टाफ अथवा प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी मौके पर मौजूद नहीं थे। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि मरीजों की देखभाल और उपचार अप्रशिक्षित युवतियों द्वारा किया जा रहा था। अस्पताल के भीतर ऑपरेशन थिएटर और पैथालॉजी संचालित मिली, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी इनके संचालन से जुड़े डॉक्टरों और जिम्मेदार व्यक्तियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। जांच टीम को अस्पताल में कई आवश्यक मानकों की अनदेखी भी मिली।
डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि अस्पताल में निर्धारित मानकों का पालन नहीं हो रहा था तथा प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के अभाव में मरीजों का उपचार किया जा रहा था। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए नर्सिंग होम को तत्काल बंद कर सील कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें