फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधान के बेटे पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत बेनीपुर में सरकारी नाली निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने थाना कलवारी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में पूर्व से बनी नाली के मुहाने पर शासन की मंशा के अनुरूप शिल्ट चेंबर का निर्माण कराया जा रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने कार्य में बाधा डाल दी। प्रधान के अनुसार 21 अप्रैल को भी इस संबंध में थाना पर प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 3 मई को जब निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया तो मौके पर पहुंचे रामउजागिर, उनकी पत्नी राजमती सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने कार्य करवा रहे प्रधान के बेटे विजय प्रताप चौधरी को डंडे से मारने के लिए दौड़ाया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें