गौर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में बुधवार को प्रधान पद के उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंगलवार की दोपहर में ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र के लिए रवाना की गईं। बुधवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है।
गौर विकास खंड के ग्राम पंचायत गयाजीतपुर में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बैरीखाल के मतदान केंद्र संख्या 242 पर मतदान कराया जाएगा। ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मतदान संपन्न कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी (कृषि) हर्रैया शरद कुमार सिंह को पीठासीन अधिकारी नामित किया गया है।