फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रमिक कार्यों की मंजूरी के लिए सीडीओ से मिले प्रधान

Sat, 11 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सीडीओ सार्थक अग्रवाल से मनरेगा कार्यों की स्वीकृति को लेकर चर्चा करते बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र क - फोटो : खेल प्रतियोगिता में मिले प्रमाण पत्र व मेडल दिखाते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बहादुरपुर। मनरेगा में श्रमिक कार्यों की स्वीकृति न मिलने से परेशान प्रधानों ने शुक्रवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल से मुलाकात की। अध्यक्ष सचिन दुबे के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने बताया कि चार माह से श्रमिक कार्यों की स्वीकृति नहीं मिल रही है। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि उनके स्तर से किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। उन्होंने प्रधानों से अपील की कि मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों का फोटो सही तरीके से पोर्टल पर अपलोड करें, अन्यथा कार्य शून्य दर्ज हो सकता है। प्रधान संघ के अध्यक्ष सचिन दुबे ने कहा कि सीडीओ ने नए कार्यों की स्वीकृति जल्द ही मिलने का आश्वासन दिया है। इससे ठप पड़े विकास कार्य पुनः शुरू हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें