फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधान व बीडीसी संघ ने सौंपा ज्ञापन पास्को एक्ट में संशोधन की मांग

Sun, 28 May 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व प्रमुख कृष्ण चंद्र सिंह और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह ‘बीनू’ के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनोज प्रकाश को दिया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई कि पास्को एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए इस पर फिर से विचार करे और नया कानून बनाया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पास्को एक्ट कानून समाज में चरित्र हनन और राजनैतिक षड्यंत्रों का उपकरण बनकर रह गया है। महत्वाकांक्षा और अनियंत्रित सोशल मीडिया के युग में पास्को एक्ट समाज में कैंसर का रूप ले चुका है। एक आरोप मात्र से चाहे वह झूठा ही क्यों न हो, व्यक्ति अस्वीकार्य हो जाता है। छेड़ने, घूरने अथवा स्पर्श करने जैसे आरोप, जिनकी स्वयं ही प्रामाणिकता संदिग्ध रहती है उसके आधार पर बिना जांच किये अपराधी मानकर दंड देना न्यायोचित नहीं समझा जा सकता। ऐसी स्थिति में सरकार को पास्को एक्ट पर पुनर्विचार किया जाना उचित होगा।
इस मौके पर अमन प्रताप सिंह, ध्रुवचंद्र सिंह, अशोक सिंह, बलवंत सिंह, यशवंत सिंह ‘रोलू’ प्रियांशु सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, जनार्दन सिंह, संजय सिंह, गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह, अनमोल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें