फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, ढाई घंटे आपूर्ति बाधित

Sun, 28 May 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कंपनी बाग चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने आंधी से गिरा साइन बोर्ड।
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार दोपहर तक तेज धूप के बाद दो बजे अचानक धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते बादल छा गए। हवा बंद होने के बाद बूंदाबांदी हुई। लोगों को गर्मी से राहत के साथ मौसम भी सुहाना हो गया। तेज हवा के कारण शहर के अमहट और बड़ेवन विद्युत उपकेंद्रों से करीब ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद अचानक तेज हवा के कारण 33/11 केवी अमहट उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का भुवर के पास खंभा टूट गया और बड़ेवन उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का इंसुलेटर खराब हो गया। पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के हथियागढ़ फीडर पर स्थित ख्वासबारी में तार पर पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। 2.30 से 5.00 बजे तक अमहट और बड़ेवन उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब ढाई घंटे तक 14 हजार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बड़ेवन लाइन को ठीक किया जा चुका है। इसी लाइन से अमहट उपकेंद्र को जोड़कर आपूर्ति दी जा रही है। बताया कि ख्वासबारी में ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब हुआ था। जिसे ठीक कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
-
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बदल रहा मौसम
- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आए दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 29 मई तक तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

-
पेड़ गिरने से टहनियों के बीच फंसा दिव्यांग
टिनिच/बनकटी। तेज हवा के कारण बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर जिनवा गांव के पास एक पेड़ गिर गया। बाजार से लौट रहे पचानू निवासी दिव्यांग अरुण कुमार (55) पेड़ की टहनियों में फंस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, घटना में उन्हें हल्की चोटें भी आईं हैं। अरुण ने बताया कि वह घर से ई-रिक्शा के सहारे बासापार बाजार जा रहे थे। अभी वह जिनवा चौराहे पर पहुंचे थे कि तेज हवा से पेड़ गिर गया और वह उसकी टहनियों के बीच फंस गए। बनकटी नगर पंचायत के सूर्य नगर वार्ड (धुसनाखोर) निवासी दिव्यांग अशोक कुमार (26) गिरे पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन उन्हें पीएचसी बनकटी ले गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक इलाज के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हर्रैया, दुबौलिया भानपुर, रुधौली, बहादुरपुर, कप्तानगंज, दुबौला क्षेत्र में कई जगहों पर तेज हवा के कारण लोगों के टीनशेड और छप्पर उड़ गए। दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार, कप्तानगंज मार्ग पर चोरहा घाट के पास तेज हवा से एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें