फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधान पर चुनाव में प्रलोभन देने का आरोप, एसडीएम ने दर्ज कराया केस

Sun, 24 Mar 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति के महिलाओं को तीर्थ स्थल पर ले जाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के बीडीसी राजकुमार पांडेय ने शिकायती पत्र देकर गांव के प्रधान धर्मेंद्र चौधरी पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र के आधार पर एसडीएम आशुतोष तिवारी ने महिलाओं को बिना अनुमति तीर्थ स्थल पर ले जाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पकरी सोयम के बीडीसी राजकुमार पांडेय ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौधरी वर्तमान में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सचिव हैं। गांव की अनुसूचित जाति की महिला मतदाताओं को वोट प्रभावित करने की नियत से दो बसों में 160 से अधिक महिलाओं को 20 मार्च की सुबह पकरी चौराहे से बैठाकर भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी ले गए। यह धारा 144 का उल्लंघन भी है।
विज्ञापन

एसडीएम सहायक रिटर्निंग आफिसर आशुतोष तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली थी। संबंधित प्रधान पर कार्रवाई के लिए केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें