फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर थाने में शस्त्र संचालन का कराया अभ्यास

Mon, 29 May 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर नगर थाने में शस्त्र संचालन, रखरखाव आदि के बारे में अभ्यास कराया गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने सभी पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में शस्त्रों को खोलकर उनके विभिन्न भागों के बारे में बताया। साथ ही उन्हें दोबारा जोड़ने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान फायर करना, रुकावटों को दूर करने, एंटी राइट गन, मिनी प्रोजेक्टर फ्लेयर व कारतूस के उपयोग, प्रभाव व प्रयोग से पूर्व की सावधानियों के बारे में बताया गया। इसके बाद समस्त पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर, बैरक, आवास आदि की साफ सफाई भी किया। इस अवसर पर उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह,उप निरीक्षक अनस अख्तर, राम सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता,समरजीत यादव, संजीव यादव समेत तमाम पुलिस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें