फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 63 केंद्रों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षा, कई केंद्रों पर नहीं पहुंचे परीक्षक

Tue, 11 Feb 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जीव, रसायन और भौतिक विज्ञान की हुईं परीक्षाएं
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे दिन सोमवार को 63 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। केंद्रों पर जीव, रसायन, भौतिक विज्ञान और कंप्यूटर आदि विषयों की परीक्षाएं हुईं। इस दौरान परीक्षार्थियों ने परीक्षक के प्रश्नों का जवाब बेबाकी से दिया। जीआईसी समेत कई केंद्रों पर परीक्षक के न पहुंचने से परीक्षा नहीं हो सकी।
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 237 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराई जानी है। परीक्षा के दौरान कड़ी चौकसी नजर आई। बेगम खैर इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और कंप्यूटर विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा छात्राएं देती नजर आईं। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बताया कि रसायन विज्ञान के 287 और कंप्यूटर में 10 छात्राओं ने परीक्षा दी है। रसायन विज्ञान के परीक्षक रंजीत कुमार विश्वकर्मा और कंप्यूटर के परीक्षक राजेश गोंड मौजूद रहे। जनपद में 24 फरवरी से शुरू हो रहे बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 81025 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन




परीक्षार्थी करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे परीक्षक

प्रयोगात्मक परीक्षा के दूसरे दिन कई केंद्रों पर परीक्षक के न पहुंचने से परीक्षा नहीं हो सकी। परीक्षार्थियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। राजकीय इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। निर्धारित समय पर छात्र विद्यालय पहुंचे, लेकिन परीक्षक नहीं नहीं आए। परीक्षार्थी घंटों परीक्षा होने का इंतजार करते रहे। परीक्षक को गोरखपुर से आना था, दोपहर तक वह नहीं पहुंचे तो शिक्षक ने छात्रों को परीक्षा से संबंधित जरूरी टिप्स देकर घर भेज दिया।


17 केंद्रों को वितरित हुईं 49,015 काॅपियां
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का वितरण केंद्रों को किया जा रहा है। सोमवार को 17 परीक्षा केंद्रों को 49,015 काॅपियों का वितरण किया गया। इनमें हाईस्कूल की अ काॅपी 16,500, ब काॅपी 5,800 और कला की 3550 काॅपी वितरित की गईं। वहीं इंटरमीडिएट की अ काॅपी 18,150, ब काॅपी 4,650 और कला की 365 काॅपी वितरित की गई।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षकों को परीक्षा केंद्र में रहकर परीक्षार्थियों के अंक एप पर अपलोड करना है।

- जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें