फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहीद मेले से पहले निकाली गई प्रभातफेरी

Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर महोत्सव स्थल पर हवन यज्ञ करते अयोजक व सहयोगी
विज्ञापन
आयोजन परिसर में रविवार को कराया गया हवन यज्ञ
विज्ञापन

18 से 20 दिसंबर के बीच चलेगा महोत्सव व शहीद मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर महोत्सव एवं शहीद मेला का शुभारंभ सोमवार को होने जा रहा है। इससे पूर्व रविवार को परिसर में हवन यज्ञ हु़आ। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर गायत्री परिवार की टीम ने विधि विधान से हवन कराया।
नगर पंचायत स्थित एक दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने पूरे कस्बे में प्रभात फेरी निकाल कर सभी को कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। घोड़ों और ऊंट सज धज कर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। स्कूली बच्चे बैंड की धुन पर सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। प्रभात फेरी और हवन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी आयोजकों का उत्साह बढ़ा रही थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय नगर महोत्सव एवं शहीद मेला की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रदेश स्तरीय महिला कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। बताया कि टीवी रियल्टी शो सुर संग्राम के विजेता मशहूर फिल्मी गायक आलोक कुमार, सारेगामापा की रनर रहीं तुषा बंकू पांड्या, विजेता गोस्वामी, विशाखा ओझा, सेन दत्त सिंह शान, बृजेश बिरजू, लोक गायक संजय लाल यादव, आकांक्षा पांडेय गांधी, भोजपुरी कामेडियन संजय वर्मा सहित कई कलाकार नगर महोत्सव में आ रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही एशिया के महान जादूगर राकेश श्रीवास्तव अपने हाथ की सफाई दिखाएंगे। वहीं बालीबाल, कबड्डी, खो-खो, क्रास कंट्री में जिले के खिलाड़ी पसीना बहाएंगे। यज्ञ हवन में बृजेश गुप्ता, राम नाथ ,हीरा लाल चौरसिया, सुरेश अग्रहरि, रमेश गुप्ता, संजय गुप्ता, बेचू कसौधन , शिवम गुप्ता, बलराम कसौधन व सभासद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें